Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: एक साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला होने जा रहा है। एशिया कप में यह मैच दुबई में खेला जाएगा। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बेच जंग देखने को मिली थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने करीबी अंतर से पाक को पराजित किया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है और इस मैच का जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। राजनीतिक दलों ने भी इस मैच के आयोजन पर सवाल खड़े किये हैं। हालांकि सरकार ने मल्टी-नेशन इवेंट होने और आने वाले समय के बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए मैच खेलने की बात कही है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच का आयोजन आज शाम को होना है। दोनों टीमों ने मुकाबले के लिए कड़ा अभ्यास किया है और अब मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। भारत की टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने उतरेगी, वहीं पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje

जहां तक इस मैच के शुरू होने का सवाल है, तो भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे मुकाबला शुरू हो जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। इसका मतलब है कि इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर हुआ, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैं पहले फील्डिंग ही करना चाहता था।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबज़ादा फरहान, साइम अय्यूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफ़ियान मुक़ीम, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+