Aaj Ke Match ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
Afghanistan vs Sri Lanka, 8th Warm-up Match: अफगानिस्तान मंगलवार को गुवाहाटी में अपने वनडे विश्व कप 2023 वार्म-अप मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका को अपने पिछले अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल, गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
इससे पहले तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान का अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में यह एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेंगी।

वनडे विश्व कप 2023 से पहले आठवें अभ्यास मैच में दोनों टीमों का ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। श्रीलंका को अपने पहले अभ्यास मैच में बांग्लादेश के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला मैच तिरुवनंतपुरम में लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया।
अफगानिस्तान टीम फुल स्क्वाड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, इकराम अलीखिल, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, अब्दुल रहमान, रियाज हसन, फजलहक फारूकी, नूर अहमद
श्रीलंका टीम फुल स्क्वाड
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, लाहिरू कुमारा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना












Click it and Unblock the Notifications