Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान को वर्ल्ड कप की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। साउथ अफ्रीका को हराना पाकिस्तान के लिए कतई आसान नहीं होने वाला है। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ताबड़तोड़ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस पूरे टूर्नामेंट में अलग ही लय में नजर आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर फैंस की नजर बनी हुई है।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर नजर: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक दो अर्धशतकीय पारी खेली है। भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ बाबर आजम के बल्ले से 50 या उससे अधिक रनों की पारी निकाली थी। हालांकि बाबर आजम की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के लिए एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी। बाबर आजम का बल्ला खामोश होने से पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर दिखाई पड़ती है। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने अपने प्रदर्शन से हालांकि काफी इंप्रेस किया है।

नई गेंद से विकेट लेने की जरूरत: पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी शुरुआती ओवर्स में विकेट नहीं लेना है। शाहीन अफरीदी शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ पाकिस्तान को विकेट दिलाने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान को अगर जीत हासिल करनी है तो शुरुआती 10 ओवर पावरप्ले में उनके गेंदबाजों को विरोधी टीम के खिलाफ अधिक से अधिक विकेट झटकने होंगे। पाकिस्तान की टीम के पास शाहीन अफरीदी के अलावा हसन अली भी हैं। हसन अली ने गेंद से अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications