Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, NZ vs SL: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 9 नवंबर को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होने जा रहा है। यह मैच इतना महत्वपूर्ण है कि कीवी टीम ने अगर नहीं जीता तो उनके वर्ल्ड कप से बाहर होने का जोखिम है, क्योंकि 8 मैचों में 8 अंकों के साथ वे नाजुक स्थिति में हैं, और चौथे स्थान के लिए उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कड़ी चुनौती मिल रही है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (डब्ल्यू), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
टॉस के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान
टॉस जीतने के बाद केन विलियमसन ने कहा कि, हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हमने कुछ मैच जीते हैं और कुछ हारे हैं। कुछ करीबी मैच भी रहे जो किसी भी तरफ जा सकते थे। आज हम यहां हैं, हमाने जो बदलाव किए हैं उस पर बात करना चाहेंगे। टीम में ईश सोढ़ी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन आए हैं।
कुसल मेंडिस ने कहा कि, मैं गेंदबाजी करना चाह रहा था। लेकिन दुर्भाग्य से हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। आज का खेल बहुत महत्वपूर्ण है। यदि हम बुनियादी चीजें अच्छी तरह से करते हैं, तो हमें अच्छा करना चाहिए। न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है। हमारी टीम में एक बदलाव है रजिता की जगह चमिका करुणारत्ने खेल रही है।
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 101 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 51 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 44 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच आठ मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं, और एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका की फुल स्क्वाड
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, विल यंग।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, दिमुथ करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, डुनिथ वेलालेज।












Click it and Unblock the Notifications