Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की टीम वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में आमने-सामने है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कोशिश नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की होगी। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि वह बाद में रनों का पीछा करना चाहेंगे।
न्यूजीलैंड को मिली थी जीत: वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। वहीं, नीदरलैंड को पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने जिस तरीके की शुरुआत की है वह उसे वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी।

न्यूजीलैंड को हराना नहीं आसान: न्यूजीलैंड की टीम अभी जिस लय में है, ऐसे में वह बड़ी-बड़ी टीमों को पटखनी दे सकती है। न्यूजीलैंड की कोशिश नीदरलैंड के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से मुकाबले को जीत कर अपने नेट रन रेट को और बेहतर करने पर होगी। दूसरी तरफ नीदरलैंड की कोशिश न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में बड़ा उल्टफेर करने की होगी। हालांकि, नीदरलैंड के लिए यह काम करना आसान नहीं होगा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रोल्फ वान डर मर्व, रेयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।












Click it and Unblock the Notifications