Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- New Zealand vs Afghanistan

New Zealand vs Afghanistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 16वें मैच में अफगान ब्रिगेड का मुकाबला न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) से होना है। अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान ने अब तक अपने तीन में से एक मैच जीता है और रैंकिंग में छठे स्थान पर है। फिलहाल, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया क्यों चुनी पहले गेंदबाजी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं, इसका कारण यह है कि दूसरे हाफ में ओस का असर हो सकता है। हम विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हमने उस रात (इंग्लैंड) जश्न मनाया था, लेकिन अब वह खत्म हो चुका है। हम इस खेल में आत्मविश्वास ला सकते हैं। हम एक ही टीम के साथ जा रहे हैं।

new zealand

एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमए चिदम्बरम स्टेडियम का पिच स्पिनरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने और पिच को समझने के लिए क्रीज पर अधिक समय बिताने की आवश्यकता होगी। हालांकि, नई गेंद से पेसर विकेट निकाल सकते हैं। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने इससे पहले यहां बांग्लादेश को हराया था। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

न्यूजीलैंड फुल स्क्वाड: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, विल यंग, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, टिम साउथी।

अफगानिस्तान फुल स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नजीबुल्लाह जादरान, अब्दुल रहमान, रियाज़ हसन, नूर अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+