Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 15 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs हैदराबाद
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 15 April: आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लॉकी फग्यूर्सन इस मुकाबले में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। लॉकी फग्यूर्सन को मोहम्मद सिराज ने डेब्यू कैप देने का काम किया। । दोनों ही टीम जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अपना स्थान बेहतर करना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का रिकॉर्ड अपने होमग्राउंड पर शानदार रहा है। ऐसे में आरसीबी की टीम हैदराबाद के खिलाफ इस रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
कोहली-प्लेसिस से होगी उम्मीदें
बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले विराट कोहली हैदराबाद पर भी भारी दिखाई पड़ सकते हैं। विराट कोहली की परफॉर्मेंस पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है।

ऐसा है रिकॉर्ड
बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ही टीमों ने आईपीएल में अब तक एक दूसरे के खिलाफ 23 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से 12 मैचो में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है। वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को 10 मुकाबले में जीत मिली है। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबले बेनतीजा रहा था।
फाइनल में हो चुकी है टक्कर
साल 2016 के आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिली थी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। जबकि हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराकर ही साल 2016 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, रीस टॉपले, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।












Click it and Unblock the Notifications