Aaj ke match ka Toss Kaun Jeeta 17 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs दिल्ली

Aaj ke match ka Toss Kaun Jeeta 17 April: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए ही यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। गुजरात टाइटंस को पिछले 6 मैचों में तीन में जीत मिली है। जबकि तीन मुकाबलों में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो पिछले 6 मुकाबले में दिल्ली की टीम सिर्फ दो मैचों में ही जीत दर्ज कर सकी है।

दिल्ली-गुजरात को मिली थी जीत

पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद गुजरात के हौसले बुलंद होंगे। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अपना पिछला मुकाबला जीतने में सफल रही थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल ने शानदार जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है।

Aaj ke match ka Toss 1

ऐसा रहा है रिकॉर्ड

दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले हैं। जिसमें से गुजरात टाइटंस दो मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक मुकाबला अपने नाम किया है। गुजरात के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 162 रन रहा है। वहीं गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ उच्चतम स्कोर 171 का बनाया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+