Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत Vs इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट

India vs England, 3rd Test: पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत और इंग्लैंड आज, 15 फरवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमें राजकोट में बढ़त लेने के लिए उत्सुक होंगी। मैच भारतीय समयानुसार 9:30 बजे शुरू होगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का डेब्यू
तीसरे टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। इसलिए यह पुष्टि है कि दोनों खेल रहे हैं।

India vs England

भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

भारत बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड ने 1932 के बाद से कुल मिलाकर 133 टेस्ट मैचों में एक दूसरे का आमना-सामना किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने कुल 51 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैन ने सिर्फ 32 टेस्ट मैच ही जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 50 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच कहां देखें
मैच को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। भारत और इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। 15 फरवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होने वाला यह मैच दो मजबूत टीमों के बीच एक रोमांचक एक्शन का वादा करता है।

भारत बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG, 3rd Test: भारत-इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस , गस एटकिंसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+