Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत बनाम न्यूजीलैंड

India vs New Zealand U19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आज, 30 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने सुपर सिक्स अभियान की शुरुआत कर रही है। न्यूजीलैंड U19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर थोड़ी घास है और यह मुश्किल लग रहा है, हम लक्ष्य का पीछा करने के लिए खुद को तैयार करेंगे। टीम में तीन बदलाव किए गये हैं।

India Under-19

भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं
भारत के कप्तान उदय सहारन ने कहा कि, हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया इसलिए हम खुश हैं। इससे हमें बढ़त मिलती है, क्योंकि हमने इस पिच पर आयरलैंड से खेला है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

न्यूजीलैंड U19 प्लेइंग XI
जेम्स नेल्सन, टॉम जोन्स, स्नेहिथ रेड्डी, लाचलान स्टैकपोल, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), ओलिवर तेवतिया, ज़ैक कमिंग, एलेक्स थॉम्पसन (विकेटकीपर), इवाल्ड श्रेडर, रयान त्सोर्गस, मेसन क्लार्क

भारत U19 प्लेइंग XI
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे

मैंगौंग ओवल पिच रिपोर्ट
मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन की पिच एक संतुलित पिच है। पिछले 20 मैचों में इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 263 रन है। मैंगौंग ओवल बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सपोर्टिव है। टॉस जीतने वाली टीम मैदान की स्थिति के आधार पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाज काफी सफल रहे हैं। उन्होंने इस मैदान पर कुल विकेटों में से 67% विकेट लिए हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 19 मैचों में न्यूजीलैंड अंडर-19 का भारत अंडर-19 के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा है। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 2 मैच खेले गए हैं, दोनों ही भारत ने जीते हैं। हमारे विश्लेषण और रुझानों के आधार पर, हमारा अनुमान है कि भारत अंडर-19 यह मैच जीत सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+