Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- India vs Bangladesh
World Cup 2023, India vs Bangladesh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में होना है। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की ओर से आज शाकिब अल हसन की गैरमौजूदगी में नजमुल हुसैन शांतो को कप्तानी की कमान मिली है।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान कैसा रहेगा पुणे का मौसम
मौसमपूर्वानुमान के अनुसार, पुणे में आज, 19 अक्टूबर का तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी लगभग 41 प्रतिशत होगी। अच्छी बात ये है कि इस रोचक मुकाबले के दौरान बारिश की कोई अधिक संभावना नहीं है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना मात्र 3 प्रतिशत है जोकि नहीं के बराबर है। हालांकि, सूरज ढलते ही तापमान गिर जाएगा और शाम को खिलाड़ियों के लिए मौसम अच्छा रहेगा। दिन में ओस का असर हो सकता है।

भारत बनाम बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। ऐसे में यहां चौके-छक्के खूब देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा यहां गेंदबाजों को कम ही मौके मिलेंगे। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है, जिसका फायदा दोनों ही टीम के गेंदबाज उठा सकेंगे।
भारत फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन।
बांग्लादेश फुल स्क्वाड: लिटन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद , महेदी हसन, नसुम अहमद।












Click it and Unblock the Notifications