Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: मंगलवार 5 मार्च को महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है। दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले के लिए टॉस किया जा चुका है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स अब तक चार में से तीन मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है और 6 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।
मुंबई की नजरें जीत पर
वही मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। जिसे मुंबई ने 29 गेंद रहते ही हासिल कर लिया था। मुंबई इंडियंस की कोशिश दिल्ली के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

पहले मैच में मुंबई ने मारी थी बाजी
दिल्ली और मुंबई की टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। पिछले सीजन भी इन दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा था। यही वजह है कि साल 2023 के फाइनल में दिल्ली का सामना मुंबई से हुआ था। हालांकि फाइनल में मुंबई की टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं सीजन के पहले मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
वहीं पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारने के बाद दिल्ली की टीम ने दमदार वापसी की। मुंबई से मिली हार के बाद दिल्ली ने लगातार तीन जीत दर्ज की। यही वजह है कि दिल्ली की टीम इस समय प्वाइंट टेबल पर नंबर वन की पोजीशन पर मौजूद है। दिल्ली की कोशिश मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, सैका इशाक, शबनीम इस्माइल।
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव












Click it and Unblock the Notifications