Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश
Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: बांग्लादेश और श्रीलंका आज, 18 मार्च को तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में आमने-सामने होंगे। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच ये निर्णायक मुकाबला चट्टोग्राम में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से होगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
बांग्लादेश-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट
जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। बल्लेबाज को यहां धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने होगी, क्योंकि बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है। स्पिनर खेल की गति रोक सकते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 226 के आसपास है और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए टीमों को 300 रनों का आंकड़ा पार करना होगा।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सौम्या सरकार, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा
बांग्लादेश-श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल 55 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 43 मैचों में जीत के साथ श्रीलंका मजबूत स्थिति में है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 11 मैचों में मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच 18 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
कैसा रहेगा आज का मौसम
चट्टोग्राम में सोमवार को मौसम गर्म रहने की उम्मीद है, दोपहर के दौरान तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ह्यूमिडिटी का लेवल 48 प्रतिशत रहेगा और हवा की गति लगभग 11 किमी/घंटा रहेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
बांग्लादेश फुल टीम: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, अनामुल हक, जकर अली, रिशद हुसैन।
श्रीलंका फुल टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, प्रमोद मदुशन, लाहिरु कुमारा, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, चमिका करुणारत्ने, कामिंडु मेंडिस , सहान अराचिगे।












Click it and Unblock the Notifications