Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स

Aaj Ke Match ka Toss Kaun Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अच्छे विकेट को देखते हुए नीदरलैंड्स के कप्तान ने पहले बैटिंग चुनने का कारण बताया।

शाकिब अल हसन ने कहा कि हमें अच्छा क्रिकेट खेलना पड़ेगा। पावरप्ले के दौरान अगर हम अच्छा खेल गए तो एक मोमेंटम सेट हो जाएगा। बांग्लादेश से हमें सपोर्ट करने के लिए काफी लोग आए हैं और कोलकाता के लोगों से हमारी भाषा मिलती है।

bangladesh vs netherlands

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

बांग्लादेश की टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला कहा जा सकता है। चार मैचों में हार के बाद स्थिति खराब है। बांग्लादेश का प्रयास रहेगा कि किसी भी हालत में नीदरलैंड्स को इस मैच में पराजित करते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा जाए, शाकिब और टीम पूरा जोर लगाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+