Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप में आज एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों ही टीमों को वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश है। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कोशिश अब वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
दिखाना होगा बेस्ट परफॉर्मेंस: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे वाले इस मैच पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। ऐसे में टीम की शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज भी खुश नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिखाना होगा।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: इन दोनों टीमों के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच कुल 103 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 63 मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि श्रीलंका ने 36 मैच जीते हैं वही चार मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका। वर्ल्ड कप की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में इन दोनों टीमों का आमना सामना अब तक कुल 11 बार हुआ है। वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका पर भारी रही है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया को आठ मैच में जीत मिली है वहीं श्रीलंका की टीम सिर्फ दो बार जीत दर्ज करने में सफल रही है।
श्रीलंका को बड़ा झटका: वर्ल्ड कप के टॉप फोर में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। करो या मरो मैच से पहले ही श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। शनाका की जगह श्रीलंका के टीम में चमिका करुणारत्ने को शामिल कर लिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications