Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 6 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs हैदराबाद

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 6 May: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। खास तौर पर मुंबई जो कि इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करती आ रही है। मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

मुंबई के खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन 11 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से आठ में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या अब तक आईपीएल 2024 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

Aaj ke Match ka toss 1

हैदराबाद का रहा है दमदार प्रदर्शन

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम के लिए लगातार मैच विनिंग पारियां खेली है। हेड ने इस सीजन आईपीएल में 396 रन बनाए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा के नाम 315 रन है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने भी 337 रन बनाने का कारनामा किया हैं। हैदराबाद की टीम इन तीन खिलाड़ियों के दम पर प्लेऑफ की रेस में काफी आगे निकल गई है।

रोहित-सूर्या ने किया निराश

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में एक शतक जरूर लगाया हैं लेकिन इसके अलावा उनके बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं निकली है। जबकि दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नमन धीर, नवान तुषारा, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जेनसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+