Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 18 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs चेन्नई
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 18 May: 18 मई यानी कि शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आपस में भिड़ने वाली है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।
आरसीबी के पास बड़ा मौका
आरसीबी ने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है। आरसीबी की टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बना हुआ है। आरसीबी अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीत लेती है तो फिर वह आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी। बेंगलुरु ने पिछले पांच मैचों में लगातार जीत हासिल की है।

जानिए कैसा है रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से बेंगलुरु ने 10 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच को अपने नाम किया है। इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था।
सीएसके के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 218 है। जबकि चैलेंजर्स के खिलाफ सुपर किंग्स का हाईएस्ट स्कोर 226 है। आखिरी बार यह दोनों टीम इसी साल 22 मार्च को एक दूसरे से भिड़ी थी। जिसमें चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया था।
जानें प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना।।












Click it and Unblock the Notifications