Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 26 Dec: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 26 Dec: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 26 दिसंबर (शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है।
सीरीज जीतने का दमदार मौका
आज का मैच भारतीय टीम के लिए सीरीज पर कब्जा करने का सुनहरा मौका है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी और अंतिम दो मैचों से पहले ही ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। सीरीज के अब तक के सफर में भारतीय खिलाड़ियों ने मेहमान टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया है। पहले और दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों ने किया है कमाल का प्रदर्शन
बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी है। वहीं मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स टीम को मजबूती दे रही हैं। गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा की धारदार गेंदों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है। कप्तान चमारी अथापथु की टीम को अगर सीरीज में बने रहना है, तो उन्हें आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम की सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनर्स का सामना करना और पावरप्ले में विकेट बचाना है।
कब होगा टॉस
यह मैच भारतीयसमयनुसार शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा। जिसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यनी साढ़े 6 बजे किया जाना है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यहां मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं मोबाइल पर आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेशा मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंडी, मल्की मदारा।












Click it and Unblock the Notifications