Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 6 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs बेंगलुरु
RR vs RCB Toss kaun Jeeta: जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉल्स ने अभी तक तीन मैच में तीन जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। जबकि बेंगलुरु को मौजूदा सीजन में चार में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।
आरसीबी के खिलाड़ी फॉर्म में नहीं
राजस्थान से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेला था। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अपने होम ग्राउंड एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस अभी तक आउट ऑफ फॉर्म नजर आए हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डुप्लेसिस के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

जयपुर में राजस्थान का दबदबा
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम बड़ा होने की वजह से इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां गेंदबाजों का बोलबाला हमेशा से देखने को मिला है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक कुल 128 मैच खेले गए हैं। जबकि आईपीएल के मुकाबले की बात करें तो आईपीएल के यहां अब तक कुल 52 मुकाबले खेले गए हैं। अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान का दबदबा रहा है। राजस्थान में अपने होम ग्राउंड पर 33 मुकाबले जीतने में सफल रही है। जबकि 19 बार मेहमान टीम को जीत मिली है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच अब तक 27 आईपीएल मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी की टीम 15 मैच को अपने नाम करने में सफल रही है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए पांच मुकाबले जीते हैं जबकि बाद में बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम को सात बार जीत मिली है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेस, शिमरान हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरुः विराट कोहली. फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीन टॉप्ले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल












Click it and Unblock the Notifications