Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs आयरलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे ने आयरलैंड को दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 166 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए आयरलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर गम्बी 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे ओपनर बल्लेबाज कामुनहुकुम्वे भी 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मिल्टन शुम्भा बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने।

कप्तान सिकन्दर रजा के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन उनका बल्ला भी खामोश रहा, वह 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। मुश्किल स्थिति में रयान बर्ल और मदांडे ने टीम को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने क्रमशः 38 और 33 रन बनाये।
निचले क्रम से वेलिंग्टन मसाकाद्जा ने रन बनाये। वह 40 रन बनाने में सफल रहे और टीम के टॉप स्कोरर रहे। इस तर्ज ज़िम्बाब्वे की टीम 166 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटल ने गदर मचा दिय और 6 विकेट हासिल किये। हैरी टेक्टर, मैकब्रिन और मार्क अडायर को 1-1 विकेट मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए आयरलैंड की भी खराब शुरुआत रही। बैलबर्नी बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनके बाद कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी 14 के निजी स्कोर पर आउट हुए। हैरी टेक्टर ने 21 रन बनाए। टीम को मुश्किल स्थिति से बहार निकालने का काम कर्टिस कैम्फर ने किया। वह 66 रन बनाकर आउट हुए। लॉर्कन टकर और मार्क अडायर ने क्रमशः 28 और 25 रन बनाए और आयरलैंड को मुकाबले में जीत दिला दी। ज़िम्बाब्वे के लिए मुजराबानी और ब्रेंडन मवुटा ने 2-2 विकेट झटके। सीरीज में आयरलैंड की टीम 1-0 से आगे हो गई। सीरीज का अंतिम मुकाबला बचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications