Aaj Ka Match Kon Jeeta, आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में ज़िम्बाब्वे ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को हार के करीब ला दिया। ज़िम्बाब्वे से मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट पर 211 रन बनाकर मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। ज़िम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज कामुनहुकुम्वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। यहाँ से क्रेग इरविन और गुम्बी ने मामला संभाला और अर्धशतकीय भागीदारी की।

इस बीच गुम्बी भी 30 रन बनाकर चलते बने लेकिन इरविन ने क्रीज का एक कोना पकड़कर रखा। उन्होंने मिल्टन शुम्बा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। शुम्बा 26 रन बनाकर चलते बने। इरविन ने अर्धशतक के बाद भी अपना काम जारी रखा। सिकन्दर रजा का बल्ला नहीं चला, वह 1 रन बनाकर आउट हुए।
इरविन दुर्भाग्य से शतक नहीं बना पाए, वह 82 पर आउट हुए। रयान बर्ल अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाकर आउट हो गए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ज़िम्बाब्वे की टीम 208 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए माहीश तीक्ष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चामीरा और वंडर्से को भी 2-2 विकेट हासिल हुए।
जवाब में खेलते हुए श्रीलंका ने अविष्का फर्नान्डो का विकेट गंवा दिया, वह 4 रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा भी 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। कुसल मेंडिस क्रीज पर टिकने का प्रयास करते हुए 17 के निजी स्कोर पर आउट हुए। चौथा विकेट भी जल्दी गिर गया, इस बार असलंका आउट हुए। वह बिना खाता खोले चलते बने।
मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। अराचिगे अच्छी बैटिंग करते हुए 21 पर आउट हुए और दसुन शानाका 7 रन के निजी स्कोर पर चले बने। इस तरह छठा विकेट भी श्रीलंका ने गंवा दिया। उधर जनिथ लियांजे फिफ्टी जड़ने में रहे, वह अकेले रन बनाते रहे। तीक्ष्णा और लियांजे के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। तीक्ष्णा 18 रन बनाकर आउट हो गए। लियांजे भी शतक के करीब जाकर 95 रन पर आउट हुए।
अंत में चमीरा ने नाबाद 18 और वेंडर्से ने नाबाद 19 रन बनाकर टीम को एक ओवर शेष रहते 2 विकेट से जीत दिलाई। ज़िम्बाब्वे के लिए एनगारवा ने 5 विकेट झटके। उनका बेहतरीन प्रदर्शन बेकार गया। श्रीलंकाई टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अंतिम मैच बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications