Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। श्रीलंकाई टीम की बैटिंग के बाद ज़िम्बाब्वे की पारी के दौरान मुकाबले में बारिश का खेल देखने को मिला और यह पूरा नहीं हो पाया।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। श्रीलंकाई ओपनर बल्लेबाज अविष्का फर्नान्डो बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से कुसल मेंडिस और समरविक्रमा ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई।

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे समरविक्रमा 31 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। जनित लियांजे अच्छी शुरुआत करने के बाद 24 पर आउट हुए। उधर कुसल मेंडिस भी फिफ्टी के करीब जाकर 46 रन पर आउट हुए। इस बीच चरित असलंका ने क्रीज पर टिककर बैटिंग की।
असलंका एक छोर से रन बनाते रहे और शतक जमाकर 101 पर आउट हुए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और श्रीलंका 9 विकेट पर 273 रनों का स्कोर हासिल किया। ज़िम्बाब्वे की टीम के लिए एनगारवा, मुजराबानी और फैराज को 2-2 विकेट हासिल हुए।
जवाब में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज कामुनहुकुम्वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद क्रैग इरविन भी खाता नहीं खोल पाए, स्कोर विकेट पर 5 रन हो गया। कैटानो 1 और मिल्टन शुम्बा 2 रन बनाकर क्रीज पर थे, कुल स्कोर 12 पर बारिश का खलल देखने को मिला। बाद में बारिश नहीं रुकी और खेल रद्द करना पड़ा। सीरीज में अब 2 मुकाबले और बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications