Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान v श्रीलंका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतकर श्रीलंका ने मेहमान टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया। अफगान टीम 266 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए श्रीलंका ने 3 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय गलत साबित हुआ और इब्राहिम जादरान 13 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से गुरबाज और रहमत शाह ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की और अर्धशतकीय भागीदारी की।

गुरबाज 48 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शाहिदी 5 रन बनाकर चलते बने और उनके बाद रहमत शाह फिफ्टी जड़कर 65 पर आउट हुए। इस स्थिति में टीम को संभालने का काम अजमतुल्लाह ने किया। वह अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे। इकराम अलिखिल ने भी 32 रन जड़े।
नबी आज फ्लॉप साबित हुए और महज 14 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अफगान टीम 266 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। असिता फर्नान्डो, वेलालगे और अकिला दनंजय को 2-2 विकेट हासिल हुए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने तबाही मचा दी और पहले विकेट के लिए निसंका और अविष्का फर्नान्डो ने मिलकर 173 रनों की भागीदारी कर डाली। फर्नान्डो 91 रन बनाकर आउट हो गए मगर निसंका ने इस सीरीज में अपना दूसरा शतक जमा दिया। निसंका 118 और कुसल मेंडिस 40 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इस समय श्रीलंकाई टीम जीत के बेहद करीब थी।
बचे हुए रन चरित असलंका और सदीरा समरविक्रमा ने बनाकर श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से धांसू जीत दिला दी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications