Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 May: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई
Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 217 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, राजस्थान रॉयल्स मैच हार गई।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने फील्डिंग करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और रिक्लेटन ने मिलकर धमाल मचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

रयान रिक्लेटन ने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 38 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उधर रोहित शर्मा ने पिछले चार पारियों में तीसरी फिफ्टी जमा दी। रोहित शर्मा ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 53 रनों की पारी खेली। बाद में सूर्या और हार्दिक पांड्या ने धमाल कर दिया।
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अंत तक खड़े रहे। सूर्या ने सुदर्शन को पीछे छोड़कर एक बार फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली। सूर्या ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। पांड्या ने 23 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के से नाबाद 48 रन बना मुंबई इंडियंस को 2 विकेट पर 217 तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए। पिछले मैच में सुर्यवंशी के बल्ले से शतक आया था। इस बार बात नहीं बनी। इसके बाद जायसवाल को बोल्ट ने आउट कर दिया। वह 13 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से राजस्थान रॉयल्स ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और बड़े लक्ष्य का दबाव सहन नहीं हो पाया। रॉयल्स ने अपने 7 विकेट 76 रनों तक गंवा दिए थे। अंततः राजस्थान रॉयल्स 117 पर आउट हो गई और मुंबई ने 100 रनों से जीत दर्ज कर ली। रॉयल्स इस सीजन बाहर हो गई। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा और बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications