Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी vs यूपी वॉरियर्ज मैच में सुपर ओवर, जानिए किसे मिली जीत
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में आज आरसीबी और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक हो चला। यह मैच टाई होकर सुपर ओवर में चला गया और वहां धमाकेदार अंदाज में यूपी वॉरियर्ज ने जीत दर्ज करते हुए अहम अंक अपने खाते में शामिल किये।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने मंधाना का विकेट गंवा दिया। वह 6 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद मामला वायट-हॉज और एलिस पेरी ने संभाल लिया। वायट 57 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं लेकिन पेरी टिकी रहीं।

पेरी ने अंत तक मामला संभालकर रखा और 56 गेंदों में नाबाद 90 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के आए। उन्होंने आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 180 के स्कोर तक पहुंचा दिया। यूपी के लिए हेनरी, दीप्ति, मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए यूपी की खराब शुरुआत रही। नावगिरे 24 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद वृंदा ने 14 और दीप्ति शर्मा ने 25 रन बनाए। श्वेता सहरावत ने अच्छी कोशिश करते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद आरसीबी ने अपनी पकड़ बना ली।
निचले क्रम से सोफी एक्लेस्टोन ने अपना बल्ला चलाते हुए आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वह 19 गेंदों में 33 रन बनाकर रन आउट हुईं। यूपी की टीम अंतिम गेंद तक आते-आते 180 के कुल स्कोर पर ही ऑल आउट हुई और मैच टाई होकर सुपर ओवर में चला गया।
सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 8 रन बनाए और आरसीबी को 9 का लक्ष्य मिला। आरसीबी की टीम के सामने गेंदबाजी करने एक्लेस्टोन आईं और यूपी को जीत दिला दी। मंधाना के होने पर भी कुछ नहीं हुआ। अंतिम गेंद पर आरसीबी को छक्का चाहिए थे, मंधाना इसे नहीं लगा पाईं और यूपी वॉरियर्ज ने धनसू जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications