Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 3 विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया, इसके बाद आरसीबी के लिए काम मुश्किल हो गया।

टॉस जीतकर आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करने का फैसला लिया गया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने गदर मचाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। इस बीच अभिषेक 22 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

ट्रेविस का बल्ला शांत नहीं हुआ और लगातार आग उगलता रहा। हेड ने 20 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और इसके बाद और ज्यादा आक्रामक हुए। उन्होंने 39 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। आईपीएल इतिहास में यह चौथा सबसे तेज शतक है। हेड 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हो गए।

हेड के बाद हेनरिक क्लासेन का तूफ़ान भी देखने को मिला। उन्होंने विकेट के चारों तरफ शॉट खेले और फिफ्टी जमाई। क्लासेन ने 31 गेंदों में ही 67 रनों की धाकड़ा पारी खेल दी। उनके बल्ले से 7 छक्के और 2 चौके देखने को मिले। अंत में मार्करम और अब्दुल समद ने माहौल बनाया।

मार्करम ने 17 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए लेकिन अब्दुल समद ने तबाही मचाई। वह 10 गेंद खेलकर 37 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के आए। इस तरह हैदराबाद ने 3 विकेट पर 287 रनों के साथ आईपीएल का सबसे तेज स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले इसी सीजन हैदराबाद ने 277 रन बनाकर इतिहास रचा था लेकिन आज उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी का बल्ला बोला। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रनों की भागीदारी की। कोहली 20 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो गए, उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। फाफ डू प्लेसी ने 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। विक जैक्स 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हो गए और उनके बाद डू प्लेसी 28 गेंद में 62 रन बनाकर चलते बने। सौरव चौहान अपना खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गए। थोड़ी देर बार कुछ अच्छे शॉट खेलकर महिपाल लोमरोड़ 19 एक स्कोर पर आउट हो गए।

दिनेश कार्तिक ने हर बार की तरह यहाँ भी अपने बल्ले से जलवा बिखेरा और 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली लेकिन लक्ष्य बहुत दूर था। उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से टीम को जीत के करीब जाने में मदद की लेकिन 19वें ओवर में 35 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों से 83 रन बनाकर आउट हो गए। अनुज रावत 25 रन बनाकर नाबाद लौटे और आरसीबी 7 विकेट पर 262 रन बनाकर सीजन में छठी बार पराजित हो गई, कमिंस ने 3 और नटराजन ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+