Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- RCB vs PBKS
Aaj Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और आरसीबी के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने 4 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया, विराट कोहली के बल्ले से बेहतरीन 77 रनों की पारी आई।
टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ। पंजाब के ओपनर बेयरस्टो 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय भागीदारी की।

इस बीच प्रभसिमरन 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दो और विकेट गिरे। लिविंगस्टोन 17 और शिखर धवन 45 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन उनको यश दयाल ने 23 रन पर चलता किया। इसके बाद जितेश शर्मा ने बड़े शॉट खेले।
जितेश शर्मा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। शशांक सिंह ने 8 गेंदों में सामना करते हुए 21 रनों की नाबाद पारी खेल पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 176 रनों तक पहुंचा दिया। आरसीबी के लिए सिराज और ग्लेन मैक्सवेल के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाब में खेलते हुए कोहली ने धाकड़ इरादे दिखाए। सैम करन को पहले ही ओवर में कोहली ने चार चौके जमा दिए। इसके बाद रबाडा ने पंजाब को वापसी कराई और फाफ डू प्लेसी को 3 रन के निजी स्कोर पर सैम करन के हाथों कैच आउट करा दिया।
कोहली ने लगातार तेजी से रन बनाये और स्कोर आगे बढ़ाया। वह फिफ्टी के बाद टिके रहे और 49 गेंद में 77 रन बनाए। अंत में कार्तिक और इम्पैक्ट प्लेयर महिपाल लोमरोड़ का धमाका हुआ। कार्तिक ने नाबाद 28 और लोमरोड़ ने नाबाद 17 रन बनाकर आरसीबी को 4 विकेट से जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications