Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 April: आरसीबी-लखनऊ मैच में कौन जीता, किसने मचाया धमाल

Aaj Ke Match Kon Jeeta: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी ने मैच अपने नाम कर लिया।

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा आयुष बदोनी ने 24 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली, जबकि निचले क्रम में मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

aaj ka match kon jeeta

हालांकि मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 1 रन बना सके और निकोलस पूरन भी 1 रन पर आउट हो गए। एडेन मार्करम ने 12 रन का योगदान दिया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

गेंदबाजी में आरसीबी का दबदबा साफ नजर आया। रासिख सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 अहम विकेट झटके। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ी, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया। आरसीबी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही, फिल सॉल्ट महज 7 के निजी स्कोर पर चलते बने, इसके बाद कोहली और पडीक्क ने मामला संभालने का प्रयास किया लेकिन पडीक्कल 10 के निजी स्कोर पर चलते बने। दूसरी तरफ विराट कोहली टिके रहे और रन बनाते चले गए, वह 34 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के से 49 रन बना आउट हुए।

बाद में कप्तान रजत पाटीदार ने कुछ अच्छे शॉट जड़े और 27 रनों की पारी खेली, उनके अलावा जितेश शर्मा ने भी 23 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 16वें ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया, इस सीजन आरसीबी की यह चौथी जीत है। अब टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+