Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट

Aaj Ka Match Kon Jeeta: जिसका अनुमान था, वही देखने को मिला है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया और इसे कीवी टीम ने बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 281 रनों के अंतर से हराया। रचिन रविन्द्र को दोहरे शतक के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 179 रन के स्कोर पर घोषित करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 529 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए बुलाया। इसके बाद हर कोई जानता था कि यह स्कोर नहीं बन पाएगा। टीम में काफी नये खिलाड़ी थे।

nz vs sa test

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडवर्ड मूरे और नील ब्रांड क्रमशः 0 और 3 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वैन टोंडर और जुबैर हमजा के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। हमजा 36 रन बनाकर आउट हुए और वैन टोंडर 31 रन बनाकर आउट हो गए।

डेविड बेडिंघम ने एक छोर से क्रीज पर रुककर खेलने का मन बनाया और उनको सफलता भी मिली। वह 87 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रुआन डी स्वार्ट 34 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे और दक्षिण अफ्रीकी टीम 247 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में काइल जेमिसन ने कुल 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने भी 3 विकेट अपने नाम किया। सैंटनर ने पहली पारी में भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 511 का स्कोर बनाया था।

केन विलियमसन ने शतक जमाया और रचिन रविन्द्र ने दोहरा शतक जड़ा। जवाब में मेहमान टीम 162 रन बनाकर आउट हो गई थी। दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन का शतक आया। इस तरह कम अनुभवी दक्षिण अफ़्रीकी टीम को मेजबान बल्लेबाजों ने जमकर धोया। सीरीज में अब एक मैच और बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+