Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 May: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर हासिल किया। अंतिम दो ओवरों में मुंबई इंडियंस ने धमाल मचाते हुए 5 विकेट पर 180 रनों का स्कोर हासिल किया। मुंबई ने 59 रनों से जीत दर्ज के प्लेऑफ़ में जगह बना ली, दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा सस्ते में आउट होकर चलते बने। उनको मुस्ताफिजुर रहमान ने महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। रयान रिक्लेटन ने आकर्षक शॉट जड़े लेकिन विल जैक्स 21 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

रिक्लेटन भी थोड़ी देर बाद 18 गेंदों में 25 रन बना चलते बने। मुश्किल स्थिति में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों के बीच भागीदारी धमी गति से हुई। इस बीच तिलक वर्मा 27 गेंदों में 27 रन बना चलते बने। हार्दिक पांड्या भी 3 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
यहाँ से सूर्यकुमार यादव ने धमाका किया और फिफ्टी पूरी कर ली। सूर्या का साथ नमन धीर ने दिया। अंतिम दो ओवरों में सूर्या और धीर ने मिलकर तूफानी अंदाज में बैटिंग की। दोनों ने अंतिम 12 गेंदों में 48 रन ठोकते हुए मुंबई इंडियंस को 5 विकेट पर 180 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। सूर्या ने 43 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों से नाबाद 73 रन बनाए। नमन धीर ने 8 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। मुकेश कुमार ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। फाफ डू प्लेसी 6 और केएल राहुल 11 रन बना आउट हो गए। उनके बाद अभिषेक पोरेल भी 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इससे स्कोर 3 विकेट पर 27 रन हो गया। यहाँ से दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने 39 और आशुतोष ने 18 रन बनाए, उनके आउट होने के बाद मामला पूरी तरह समाप्त हो गया। दिल्ली 121 रन बनाकर मैच हार गई और मुंबई अगले चरण में पहुंच गई, बुमराह और सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications