Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चुनौतीपुर्ण स्कोर खड़ा किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए गुजरात के बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। गुजरात टाइटंस इस मैच में पराजित हो गई।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन डी कॉक सस्ते में आउट हो गए। उनको 6 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने चलता किया। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से केएल राहुल और स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला।

राहुल और स्टोइनिस ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। राहुल की पारी धीमी रही, वह 31 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोइनिस फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। वह 43 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।
बाद में निकोलस पूरन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। पूरन ने 3 छक्के लगाए। उनके अलावा आयुष बदोनी ने 11 गेंद में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए और लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 163 रनों तक पहुंचा दिया। गुजरात के लिए उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की खराब शुरुआत रही। कप्तान शुभमन गिल 19 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और उनके बाद केन विलियमसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन अच्छा खेल रहे थे लेकिन वैन भी 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। नये बल्लेबाज शरथ भी 2 रन बनाकर चलते बने। कुछ ही देर में दर्शन नालकंडे भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विजय शंकर 17 रन बनाकर चलते बने।
अंततः गुजरात की टीम उन्नीसवें ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और लखनऊ ने 33 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। यश ठाकुर ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के लिए 30 रन देकर 5 विकेट झटके। इस सीजन में किसी भी गेंदबाज का यह पहला 5 विकेट है।












Click it and Unblock the Notifications