Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs सनराइजर्स हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में केकेआर ने 7 विकेट पर 208 रन बनाए, आंद्रे रसेल ने गदर मचा दिया। जवाब में खेलते हुए हैदराबाद ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए और केकेआर ने 4 रन से मैच जीत लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। नई गेंद पर केकेआर की तरफ से रन देखने को नहीं मिले। सुनील नारेन 2 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उनके बाद वेंकटेश अय्यर 7 रन बनाकर चलते बने।

aaj ka match kaun jeeta

कप्तान श्रेयस अय्यर से उम्मीदें थीं लेकिन वह भी नहीं टिके और बिना खाता खोले आउट हो गए। इस समय स्कोर 3 विकेट पर 32 रन हो गया। हालांकि दूसरे छोर पर खड़े फिलिप साल्ट ने धाकड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमा डाली और 54 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद केकेआर की तरफ से एक तूफ़ान आया, जिसका नाम था आंद्रे रसेल, उन्होंने हैदराबाद के सभी गेंदबाजों को अपने बल्ले की ताकत का अहसास कराते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर दिया।

रसेल अंत तक क्रीज पर रहे। रिंकू सिंह 23 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 7 छक्कों और 3 चौकों से नाबाद 64 रनों की पारी खेलते हुए केकेआर को 7 विकेट पर 208 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। नटराजन ने हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए हैदराबाद ने तूफानी शुरुआत की, मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच अग्रवाल 32 और अभिषेक शर्मा 32 रन बनाकर आउट हो गए, उनके बाद मार्करम 18 रन पर आउट हो गए।

हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभालते हुए रसेल की तरह बैटिंग की और धांसू छक्के जमाए। वह 29 गेंद में 63 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हो गए, उनके बल्ले से आठ छक्के आए। अंतिम गेंद पर हैदराबाद को 5 रन की दरकार थी लेकिन ये रन नहीं बने और केकेआर ने 4 रन से जीत दर्ज कर ली। हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+