KKR vs SRH: केकेआर-सनराइजर्स हैदराबाद मैच में कौन जीता? जानिए किसे मिली IPL के फाइनल में एंट्री
IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच खेला गया। यह मैच केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ और एकतरफा रहा।
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हुआ। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हुए। उनके बाद अभिषेक शर्मा भी चलते बने। वह 3 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से दो विकेट और गिरने से स्कोर 4 विकेट पर 39 रन हो गया।

मुश्किल स्थिति में हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने अच्छा कार्य किया और तेजी से रन भी बनाए। राहुल त्रिपाठी ने धांसू फिफ्टी जमाई लेकिन 35 गेंदों में 55 रनों के निजी स्कोर पर वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। क्लासेन भी 32 रन बना पाए।
हैदराबाद ने एक के बाद एक कर विकेट गंवाए लेकिन कमिंस ने अंतिम क्षणों में टीम का सम्मान बचा लिया। वह 30 रन की पारी खेलने में सफल रहे और हैदराबाद की टीम 159 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। स्टार्क ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए केकेआर ने तेज शुरुआत के लेकिन गुरबाज 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सुनील नारायण का विकेट भी गिर गया। वह 21 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
यहाँ से श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने मोर्चा संभाल लिया और तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। दोनों ने क्रीज पर खड़े होकर 14वें ओवर में केकेआर को 8 विकेट से जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचा दिया।
वेंकटेश ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों से नाबाद 51 और श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों से नाबाद 58 रन बनाए। केकेआर ने फाइनल में जगह बना ली लेकिन हैदराबाद के पास अभी एक और मौका है।












Click it and Unblock the Notifications