Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: केकेआर-राजस्थान मैच में कौन जीता- किसने मचाई तबाही
Aaj Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी पारी उतार-चढ़ाव भरी रही, रॉयल्स ने 9 विकेट पर 155 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को एक आक्रामक शुरुआत देने की कोशिश की। वैभव सूर्यवंशी पारी के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए, जिन्होंने मात्र 28 गेंदों में 164.29 के स्ट्राइक रेट से 46 रन कूटे। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ने भी 29 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया, लेकिन सुनील नरेन की फिरकी ने उन्हें अर्धशतक पूरा करने से पहले ही पवेलियन भेज दिया।

जैसे ही सलामी जोड़ी टूटी, राजस्थान का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल मात्र 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने, वहीं कप्तान रियान पराग भी संघर्ष करते नजर आए और 14 गेंदों में केवल 12 रन ही बना सके। शिमरोन हेटमायर से अंत में बड़े शॉट्स की उम्मीद थी, लेकिन कार्तिक त्यागी की गति ने उन्हें 15 रनों के निजी स्कोर पर रोक दिया। डोनावन फरेरा और रवींद्र जडेजा जैसे फिनिशर भी आज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और क्रमशः 7 और 9 रन बनाकर चलते बने। जोफ्रा आर्चर ने अंत में 5 गेंदों में 8 रन बनाकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाने में मदद की।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज का दिन गेंदबाजों के नाम रहा। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी रहस्यमयी स्पिन से राजस्थान के मध्यक्रम को पूरी तरह पंगु बना दिया और 3 विकेट झटके, जबकि कार्तिक त्यागी ने डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी की, उनको 3 विकेट मिले। सुनील नरेन ने भी अपनी कसी हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांधे रखा और दो बड़े विकेट अपने नाम किए।
जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर की शुरुआत बेहद ज्यादा खराब रही। टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे दोनों ही बिना खाता खोले आउट होकर चले गए। उनके बाद अंगकृष रघुवंशी भी 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
कैमरन ग्रीन ने 27 और पॉवेल ने 23 रन बनाए लेकिन उनके आउट होने पर स्कोर 85/6 हो गया। यहां से रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों अंतिम ओवर तक मैच लेकर चले गए, जहां केकेआर को 6 गेंदों में 9 रनों की दरकार थी।
अंतिम ओवर में रिंकू ने 2 चौके और एक छक्का जड़कर जीत दिला दी। केकेआर की इस सीजन यह पहली जीत है। रिंकू ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने नाबदा 29 रन जड़े।












Click it and Unblock the Notifications