Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 Dec: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज
Aaj Ka Match Kon Jeeta: वेस्टइंडीज की महिला टीम के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया की महिलाओं ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर मेहमान टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वेस्टइंडीज की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
हालांकि भारतीय ओपनर उमा छेत्री बिना खाता खोले आउट होकर वापस लौट गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा और विंडीज गेंदबाजों की स्थिति खराब हो गई। मंधाना मेहमान गेंदबाजों के ऊपर जमकर टूट पड़ीं और धांसू बैटिंग की।

मंधाना ने रोड्रिग्स के साथ मिलकर तूफानी 98 रनों की भागीदारी की। रोड्रिग्स 28 गेंदों में 39 रन बनाकर चलती बनीं लेकिन मंधाना के बल्ले से धांसू फिफ्टी आई और वह लगातार रन बनाती रहीं। मंधाना ने 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 47 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली।
उनके बाद ऋचा घोष ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से घोष ने 21 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेली। राघवी बिष्ट 22 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद लौटीं और भारत का स्कोर 4 विकेट पर 217 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। कुआना जोसेफ 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं। उनके बाद हैली मैथ्यूज 22 और डोटिन 25 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। इसके बाद कुछ विकेट और भी गिरे और बड़े लक्ष्य का दबाव वेस्टइंडीज के ऊपर आ गया।
चिनले हेनरी ने 43 रनों की पारी खेली और अन्य सभी बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल पाया। राधा यादव ने गेंदबाजी में धमाल करते हुए वेस्टइंडीज का काम खराब करने में कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने 4 विकेट लेकर विंडीज को 9 विकेट पर 157 के स्कोर तक सीमित कर दिया और टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications