Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 Sept: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका

।Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फॉर चरण का अंतिम मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने वही किया, जो हर बार करते हैं। उनकी फिफ्टी आई, श्रीलंकाई पारी के दौरान मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में नतीजा आया।

अभिषेक शर्मा ने लगातार छठे मैच में अपने बल्ले से गदर काटते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। उन्होंने चौके और छक्कों की झड़ी लगाते हुए लगातार तीसरा अर्धशतक जमा डाला। अभिषेक शर्मा ने इस बार अपनी फिफ्टी 22 गेंदों में पूरी की। हालांकि गिल आज सिर्फ 4 रन बना चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला आज भी नहीं चल पाया, वह 12 के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन के बल्ले से धमाका देखने को मिला।

सैमसन ने तेजी से खेलते हुए 23 गेंदों में 30 रन बनाए। तिलक वर्मा अंत तक टिके रहे और 34 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली। अक्षर पटेल ने भी 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 202 तक पहुंचा दिया। इस एशिया कप का किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सर्वाधिक स्कोर है।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने कुसल मेंडिस का विकेट गंवा दिया, वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इस समय कुल स्कोर 7 रन था। यहां से निसंका और कुसल परेरा ने मोर्चा संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय भागीदारी की, दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे कर श्रीलंका को चेज के करीब धकेलना शुरू कर दिया। परेरा 58 पर आउट हो गए लेकिन निसंका ने गदर काटते हुए 52 गेंद में शतक पूरा कर लिया।

शतक के बाद निसंका 107 पर आउट हो गए, यहां से मुकाबला रोमांचक हो गया, अंतिम गेंद पर श्रीलंका को 3 रनों की दरकार थी, शनाका क्रीज पर थे और उन्होंने दो रन दौड़कर स्कोर 202/5 कर दिया। इस तरह यह मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में चला गया।

सुपर ओवर में क्या हुआ (IND vs SL)

सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम खेलने के लिए आई, कुसल परेरा और शनाका आउट हो गए। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में महज 2 ही रन बनाए, भारत को जीतने के लिए 3 रनों का लक्ष्य मिला।

सुपर ओवर में भी हंगामा देखने को मिला। शनाका शॉट नहीं खेल पाए थे और गेंद कीपर सैमसन के पास गई। रन लेने का प्रयास करते हुए सैमसन ने स्टम्प्स में गेंद मार दी। इसके बाद अर्शदीप ने मुख्य अंपायर से अपील की, उन्होंने आउट दे दिया। इस पर शनाका ने रिव्यू कर दिया और गेंद वहां डेड हो गई। इस वजह से वास्तव में हो रन आउट था, वह नॉट आउट में बदल गया क्योंकि मुख्य अंपायर का फैसला कीपर कैच माना गया था। हालांकि अगली गेंद पर फिर से शनाका आउट हो गए और भारत को 3 रनों का ही लक्ष्य मिला।

सूर्या और गिल भारत के लिए खेलने आए और दोनों ने 3 रन बनाते हुए सुपर ओवर में शानदार जीत दर्ज कर ली। भारत ने एशिया कप में लगातार छठा मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+