Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला गया, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए, शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने फाइनल जीतकर करोड़ों देशवासियों का सपना पूरा कर दिया और पहली बार वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर तूफानी शुरुआत की, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। इस बीच स्मृति मंधाना 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

भारत का पहला विकेट मंधाना के रूप में गिरा, वह 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुईं। उनके बाद क्रीज पर आईं जेमिमा आज नही चलीं, वह 24 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। शेफाली वर्मा फिफ्टी जड़ने के बाद वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक शतक के करीब जाकर 87 के निजी स्कोर पर चलती बनीं।
इस बीच भारतीय टीम को संभालने का काम दीप्ति शर्मा ने किया और एक धाकड़ फिफ्टी जमाई, हरमनप्रीत कौर 20 के स्कोर पर चलती बनीं। दीप्ति के बल्ले से 58 रन आए और निचले क्रम में एक बार फिर से ऋचा घोष का धमाल देखने को मिला। उनके बल्ले से 34 रन आए और टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 298 रनों के स्कोर तक पहुँच गया।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिएब्रिट्स और वूलवार्ट ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े और इसके बाद भारत ने वापसी की। हालांकि वूलवार्ट फिफ्टी जड़ने में सफल रहीं और क्रीज पर टिकी रहीं लेकिन अन्य कुछ विकेट गिरने से स्कोर 123/4 हो गया और भारत ने धमाका कर दिया, 26 ओवर तक अफ्रीका का स्कोर 134/4 था। इस वापसी का क्रेडिट शेफाली वर्मा के 2 विकेटों को जाता है। इसके बाद लॉरा ने फिर से अफ्रीका की वापसी कराई और शानदार शतक जमा दिया, इस बीच दीप्ति ने लॉरा को 101 के स्कोर पर आउट कर दिया और इसी ओवर में एक और विकेट लेकर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
अंततः दक्षिण अफ़्रीकी टीम को 246 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करते हुए एक नया इतिहास लिख दिया, दीप्ति ने जीत का पंजा मारते हुए 5 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications