Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 December: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह संघर्ष करती नज़र आई। दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी।
साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडन मार्करम ही एकमात्र बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने भारतीय गेंदबाज़ी का डटकर सामना किया। मार्करम ने 46 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिक नहीं पाया। क्विंटन डी कॉक (1) और रीज़ा हेंड्रिक्स (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह फ्लॉप रहा। डेवॉल्ड ब्रेविस (2), ट्रिस्टन स्टब्स (9) और कॉर्बिन बॉश (4) रन बनाने में नाकाम रहे। निचले क्रम में डोनोवन फरेरा ने 15 गेंदों में 20 रन जरूर बनाए, लेकिन वह पारी भी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सकी। आखिरी ओवरों में एनरिक नॉर्खिया (12) और लुंगी एनगिडी (नाबाद 2) ने कुछ रन जोड़े।
भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार अनुशासन दिखाया। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने शुरुआती झटके देकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया, जबकि मिडिल ओवर्स में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने रन गति पर पूरी तरह ब्रेक लगा दी। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने भी स्टंप के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए अहम कैच और स्टंपिंग की। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना बल्ला चलाया और पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। वह तेजी से खेलने के लिए आए थे और इसस करके चलते बने। 18 गेंदों में 35 रनों की पारी में उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके आए। शुभमन गिल काफी धीमे रहे, वह 28 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। बड़ा लक्ष्य नहीं होने की वजह से इसका कोई असर नहीं पड़ा। सूर्यकुमार यादव 12 रन बना चले गए।
तिलक वर्मा ने नाबाद 25 और शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बनाते हुए टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी, भारतीय टीम अब पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications