Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 349/8 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया हारने की स्थिति में आकर अंतिम ओवर में जीत दर्ज करने में सफल रही।
भारत की शुरुआत तेज़ रही, लेकिन यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धमाल मचाते हुए शतकीय भागीदारी की। इस बीच रोहित शर्मा 57 रन की अच्छी पारी खेलकर आउट हो गए। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद भी भारत को गति मिली रही और तभी विराट कोहली ने क्रीज़ पर कदम रखते ही पारी को संभालने के साथ रन बनाना जारी रखा।

रुतुराज गायकवाड़ (8) और वाशिंगटन सुंदर (13) के जल्दी आउट होने से भारत थोड़े दबाव में आया, लेकिन कोहली ने धैर्य के साथ खेलते हुए रनगति को थामे रखा। कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 135 रन ठोकते हुए न सिर्फ अपनी फॉर्म का कमाल दिखाया, बल्कि टीम को मजबूत स्कोर देने की दिशा में आगे बढ़ाया। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक रहा, ओवरऑल यह उनका 83वां इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने 120 गेंदों में 7 छक्के और 11 चौके उड़ाए।
कप्तान केएल राहुल ने भी अहम 60 रन बनाए और दोनों के बीच हुई साझेदारी ने भारत को 300 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम ओवरों में रवीन्द्र जडेजा ने 20 गेंदों पर 32 रन की तेज़ पारी खेलकर स्कोरबोर्ड को और आगे धकेला। हालांकि हार्शित राणा (3), अर्शदीप सिंह (0) और कुलदीप यादव (0) ज़्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन भारत फिर भी 349 तक पहुंचने में कामयाब रहा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि मार्को जानसन और नन्द्रे बुर्गर ने दो-दो विकेट झटके। ओटनील बार्टमैन को एक सफलता मिली।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका का टॉप क्रम बिलकुल बिखर गया। हर्षित राणा और अर्शदीप ने उनको शुरुआती झटके दिए और स्कोर 3 विकेट पर 11 रन हो गया। बाद में ब्रिट्जके और टोनी डी जॉर्जी के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच टोनी डी जॉर्जी 39 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
डेवाल्ड ब्रेविस ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 28 गेंदों में 38 रन बनाए लेकिन मार्को यानसेन नाकाम तूफान ने टीम इंडिया के नाक में दम कर दिया। यानसेन ने धुआंधार अंदाज में बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़कर ब्रिट्जके के साथ मिलकर धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर तेजी से 97 रन जोड़े। यानसेन 39 गेंदों में 70 रन बना आउट हो गए। उनके बाद ब्रिट्जके भी 72 के निजी स्कोर पर चलते बने और स्कोर 228/7 हो गया।
टीम इंडिया की स्थिति जब ठीक लग रही थी, तो कॉर्बिन बोस्च ने अकेले मामला पलट दिया। एक छोर पर खड़े होकर उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़कर मैच अंतिम ओवर तक लेकर चले गए। अंतिम विकेट भारत को चाहिए था। दक्षिण अफ्रीका को 6 गेंदों में 18 रनों की दरकार थी। बोस्च क्रीज पर थे और प्रसिद्ध कृष्णा अंतिम ओवर में आए। उन्होंने बोस्च को 67 पर आउट करते हुए अफ्रीका को 332 पर आउट करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारत ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। हर्षित राणा को 3 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications