Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत v न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से एक और धमाका देखने को मिला है। सुपर 6 चरण में ग्रुप ए में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया। भारतीय टीम ने 214 रनों के बड़े अंतर से इस मुकाबले में जीत दर्ज की है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और यह निर्णय सही साबित हुआ। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अर्शीन कुलकर्णी 9 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाद में रनों की बारिश देखने को मिली। आदर्श सिंह और मुशीर खान ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की।

aaj ka match kon jeeta

आदर्श फिफ्टी जड़ने के आबाद 52 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। टूर्नामेंट में एक शतक पहले ही जड़ चुके मुशीर खान का बल्ला इस मैच में भी जमकर बोला। मुशीर ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डाली। उन्होंने शतक जड़ते हुए 126 गेंद में 131 रनों की पारी खेली।

कप्तान उदय सहारण ने 34 रनों की पारी खेली और भारत ने 8 विकेट पर 295 रनों का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज मेसन क्लार्क ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। मेसन क्लार्स ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा चार गेंदबाजों के खाते में 1-1 विकेट आया।

जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम बुरी तरह फ्लॉप हो गई। बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। टॉम जोन्स के रूप में पहला झटका न्यूजीलैंड को लगा। वह खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद कीवी टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए।

न्यूजीलैंड के कप्तान ऑस्कर जैक्सन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वह 19 रन बनाकर आउट हो गए। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी कीवी टीम महज 81 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए सौमी पांडे ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+