Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत के सामने गुवाहाटी में तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए, इसके बाद भारत ने गदर मचाते हुए मैच जीत लिया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डेवोन कॉनवे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। टिम सिइफर्ट (12) और रचिन रवींद्र (4) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।
मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 48 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। मार्क चैपमैन ने 32 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 रन बनाकर टीम को संभाला। आखिर में डैरिल मिचेल (14) ने तेज रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। न्यूजीलैंड को 5 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।

भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या को 2-2 सफलता मिली, जबकि हर्षित राणा ने 1 विकेट लिया। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 153 रन तक ही सीमित रखा।
भारत ने महज 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 155 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 68 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
ईशान किशन ने 13 गेंदों में 28 रन बनाकर तेज शुरुआत को बनाए रखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications