Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल और फिलिप्स ने धांसू शतक जमाए। भारतीय टीम के लिए कोहली ने शतक लगाया लेकिन मुकाबला अपने नाम कर कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया।

शुरुआत हालांकि कीवी टीम के लिए अच्छी नहीं रही और डेवोन कॉनवे (5) व हेनरी निकोल्स (0) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद विल यंग (30) ने कुछ देर पारी संभाली, लेकिन भारत ने शुरुआती ओवरों में दबाव बनाए रखा।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

मिडिल ऑर्डर में डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को पूरी तरह पलट दिया। मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस सीरीज में उनका यह लगातार दूसरा शतक है। वहीं फिलिप्स ने सिर्फ 88 गेंदों में 106 रन ठोकते हुए भारतीय गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोला। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने न्यूज़ीलैंड को 58/3 से मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन जोड़कर स्कोर को और मजबूती दी। भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने अहम विकेट चटकाए, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने इंदौर में रन बरसाकर मुकाबले को हाई-स्कोरिंग बना दिया। भारत के लिए हर्षित राणा और अर्शदीप ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। रोहित शर्मा 11 और गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए। यहां मामला समाप्त नहीं हुआ और टीम इंडिया ने कुछ और विकेट गंवाए। इन सबके बीच विराट कोहली एक छोर पर टिके रहे। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल सस्ते में सिमट गए।

कोहली को नीतीश रेड्डी का साथ मिला। उन्होंने फिफ्टी जमाई। वह 57 गेदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 2 छक्कों से 53 रन बना आउट हुए। कोहली ने फिफ्टी के बाद अपना गेम जारी रखा और अपना 54वां एकदिवसीय शतक जमा दिया। कोहली को इस बार हर्षित राणा का साथ मिला, उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में फिफ्टी जमाकर उम्मीद जगाई लेकिन वह 52 के निजी स्कोर पर चलते बने। राणा ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े। सिराज आते ही चलते बने और स्कोर 277/8 हो गया।

इन सबके बीच कोहली क्रीज पर बने रहे और अपना पूरा प्रयास करते हुए 124 रन बनाकर आउट हो गए, उन्होंने 108 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। यहां से न्यूजीलैंड की सीरीज पक्की हो गई। इसके बाद भारतीय टीम 296 पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने 37 साल बाद वनडे सीरीज जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहली बार टेस्ट सीरीज में भी भारत को क्लीन स्वीप किया था और अब वनडे सीरीज भी जीत ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+