Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन बाद में केएल राहुल ने आकर मोर्चा संभालने का काम किया और शतक जमा डाला। टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 284 रनों का बेहतरीन स्कोर हासिल किया, हालांकि भारत को हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर धीमी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच रोहित शर्मा महज 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद शुभ'मन गिल ने फिफ्टी जमाई और 56 के निजी स्कोर पर चलते बने। विराट कोहली ने एक बार फिर से अपना इंटेंट दिखाते हुए 23 रनों की पारी खेली। 118/4 के स्कोर पर भारत की टीम संघर्ष कर रही थी। इस बीच केएल राहुल ने तूफ़ान मचा दिया।
केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए धमाल मचा दिया। वह फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और रन बनाते रहे। राहुल ने अपना आठवां एकदिवसीय शतक जड़कर टीम को मजबूती प्रदान की। वह 92 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाने में सफल रहे और टीम इंडिया को 7 विकेट पर 284 के स्कोर तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए क्रिश्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।
भारत के 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और 47.3 ओवर में 3 विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुरुआत में डेवोन कॉनवे (16) और हेनरी निकोल्स (10) जल्दी आउट हो गए, जिससे कीवी टीम थोड़े दबाव में दिखी। हालांकि इसके बाद विल यंग ने पारी को संभाला और 98 गेंदों में 87 रन की अहम पारी खेलकर रनचेज़ की नींव मजबूत कर दी।
मध्यक्रम में डैरिल मिचेल ने भारतीय गेंदबाज़ों पर पूरी तरह दबदबा बनाया। उन्होंने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन ठोकते हुए मैच को एकतरफा कर दिया। मिचेल को ग्लेन फिलिप्स (32 रन) का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने तेजी से रन बटोरकर जीत को आसान बना दिया। भारत की ओर से गेंदबाज़ विकेट निकालने में नाकाम रहे और न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर लक्ष्य को सहजता से हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications