Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार अपनी नौवीं जीत दर्ज कर ली। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी गेंदबाजी की। इतना ही नहीं इन दोनों खिलाड़ी ने गेंदबाजी करते हुए विकेट भी झटका। 411 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 250 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक-एक सफलता हासिल की।
नीदरलैंड की खऱाब शुरुआत: 411 रनों का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले और 5 रन बनाए। लेकिन अगले ओवर में मोहम्मद सिराज ने विकेट झटक लिया। मोहम्मद सिराज ने बरेसी को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई कॉलिन एकरमैन 32 गेंद में 35 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन रिव्यू उनके पक्ष में नहीं गया। भारत ने इस साझेदारी को तोड़ने में कामयाबी हासिल की।

कुलदीप ने किया कमाल: कुलदीप यादव की गेंद पर मैक्स ओडोउड ने हवा में शॉट खेला। मोहम्मद सिराज गेंद के नीचे आए। लेकिन कैच उनसे छूट गया गेंद जाकर सीधे उनके गले पर लगी। गले पर बाल लगने के साथ ही वह मैदान पर बैठ गए। उसके बाद उन्हें ग्राउंड के बाहर मेडिकल स्टाफ चेक कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने आते ही अपने स्पेल के पहले ही गेंद पर मैक्स ओडोउड को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैक्स ओडोउड ने 42 गेंदों में 30 रन बनाए थे।
9 साल बाद कोहली को मिला विकेट: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का विकेट विराट कोहली ने लिया। विराट कोहली ने केएल राहुल के हाथों स्कॉट एडवर्ड्स को कैच आउट कराया। जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने बास डे लीडे को 12 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। नीदरलैंड की तरफ से साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए। वह धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की और बढ़ रहे थे। लेकिन 45 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने एक कमाल की गेंद से उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। उन्होंने 80 गेंद में 45 रनों की पारी खेली।
जडेजा ने भी दिखाया दम: कुलदीप यादव ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। कुलदीप यादव की गेंद पर लोगन वन बीक स्वीप मारने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए। रूलोफ वन डर मेर्वे नीदरलैंड की तरफ से तेज अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से 8 गेंद में 16 रन बनाने का काम किया। रविंद्र जडेजा ने रूलोफ वन डर मेर्वे को कैच आउट करा भारत को आठवीं सफलता दिलाई। आर्यन दत्त जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आर्यन दत्त ने 11 गेंद में पांच रन बनाने का काम किया। नीदरलैंड के आखिरी विकेट को कप्तान रोहित शर्मा ने झटका। कप्तान रोहित शर्मा ने तेजा निदामानुरु को कैच आउट कराया।












Click it and Unblock the Notifications