Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड दूसरा टी20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई में खेला गया। इंग्लैंड ने इसे जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इंग्लैंड की टीम के पास 2-0 की अजेय बढ़त है।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत को फ्ल्लेबजी करने के लिए आमंत्रित किया और यह निर्णय बिलकुल सही साबित हुआ। भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। स्मृति मंधाना 10 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 रन के स्कोर पर आउट हुईं।

जेमिमा रोड्रिग्स एक छोर पर टिकीं लेकिन दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट पतन देखने को मिला। दीप्ति शर्मा 0 और ऋचा घोष 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। पूजा वस्त्राकर ने 6 और श्रेयांका पाटिल ने महज 4 रन बनाए।
जेमिमा रोड्रिग्स एक छोर पर थीं और वह 33 गेंदों का सामना कर 30 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं। टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 80 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए शार्लोट डीन ने 2 विकेट झटके। लॉरेन बेल, एक्लेसटोन और साराह ग्लेन के खाते में भी 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की भी खराब शुरुआत रही। सोफी डंकले और डेनियल वायट क्रमशः 9 और 0 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। दोनों ही बल्लेबाजों को रेणुका सिंह ठाकुर ने आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।
नताली सीवर अच्छा खेलते हुए 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। एलिस कैप्सी 21 गेंदों का सामना कर 25 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद एमी जोन्स को 5 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने आउट कर दिया। यहाँ से फ्रेया कैम्प को आते ही दीप्ति ने आउट कर दिया। बैक टू बैक विकेट गिर गए। अंततः इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications