Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, भारत vs इंग्लैंड टेस्ट

Aaj Ka Match Kon Jeeta: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 231 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट होकर मैच हार गई। मैच का समय आधे घंटे बढ़ाया गया था और अंतिम ओवर में टीम इंडिया आउट हुई।

इंग्लैंड के लिए डेब्यू मैच में खेलने वाले हार्टली ने तबाही मचा दी और कल 7 विकेट दूसरी पारी में अपने नाम किये। भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा के बल्ले से 39 रनों की पारी आई। अन्य सभी बड़े बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

aaj ka match kon jeeta

इंग्लैंड ने इतिहास रचा है। भारत ने 100 से ज्यादा की बढ़त लेने के बाद घर में पहली बार हार का सामना किया है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने स्पिन पिच का बखूबी फायदा उठाया और मेजबान टीम को पराजित कर दिया।

इंग्लैंड की जीत के हीरो ओलो पोप भी रहे हैं। 190 रनों से पीछे रहने के बाद इंग्लैंड ने 230 की बढ़त ली और पोप ने अकेले ही 196 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम की बढ़त को पीछे छोड़ दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने उनकी पारी के कारण ही 420 रनों का विशाल स्कोर बनाकर भारत को 231 का लक्ष्य दिया।

पहली पारी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 246 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया था। बेन स्टोक्स के बल्ले से इस दौरान 70 रनों की पारी देखने को मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने जवाबी पारी में खेलते हुए 436 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए जडेजा, राहुल और जायसवाल ने 80 से ऊपर के स्कोर बनाये। श्रेयस अय्यर, गिल और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे।

भारत को 190 रनों की बढ़त मिली थी और इंग्लैंड ने ओपी पोप के 196 रनों की मदद से दूसरी पारी में 420 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्पिन पिच पर चौथी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम 202 पर आउट होकर मैच हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+