Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, भारत vs इंग्लैंड राजकोट टेस्ट
Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजकोट टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने चौथे दिन के अंतिम सेशन में इंग्लैंड पर शिकंजा कसते हुए जीत दर्ज कर ली। भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 122 पर आउट करते हुए 434 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड हासिल कर ली।
दिन का खेल शुरू होने पर शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने कुछ रन जोड़े और गिल तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे थे। 91 रन के निजी स्कोर पर वह रन आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने के लिए आए और तहलका मचा दिया।

कल रिटायर्ड हर्ट होकर जायसवाल 104 पर लौटे थे और आज वहीँ से अपनी पारी शुरू करते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग की और दोहरा शतक जमा दिया। जायसवाल ने अपनी पारी में छक्कों की बारिश कर दी और कुल 12 छक्के जड़े। एंडरसन को उन्होंने 3 छक्के लगातार जड़े। कुलदीप 27 पर आउट हो गए लेकिन सरफराज ने बेहतरीन बैटिंग की।
सरफराज ने लगातार दूसरी पारी में फिफ्टी जड़ी और 68 रन की नाबाद पारी खेली। जायसवाल ने नाबाद 214 रन बनाए। भारत की दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन पर घोषित करते हुए इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य देकर खेलने के लिए बुलाया गया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की हालत खराब हो गई। बेन डुकेट 11 और जैक क्रॉली 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार चलता रहा। एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए और 50 रन पर 7 खिलाड़ी आउट हो गए।
अंतिम तीन विकेटों ने कुछ रन बनाए लेकिन अंततः इंग्लैंड की दूसरी पारी 122 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई और भारत ने 434 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। रविन्द्र जडेजा ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications