Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला एकतरफा हो गया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चैम्पियन होने का एहसास दिलाते हुए बैटिंग और गेंदबाजी की और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। अर्शदीप सिंह ने शुरुआती दो विकेट लेकर बांग्लादेश को पीछे धकेल दिया।

परवेज हुसैन और लिटन दास सस्ते में आउट हो गए और यहाँ से बांग्लादेश को नियमित अन्तराल पर झटके लगने लगे। डेब्यू कर रहे मयंक यादव ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने महमुदुल्लाह को आउट कर दिया।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मेहदी हसन थे, उनके बल्ले से 32 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी आई। बांग्लादेश की पूरी टीम अंतिम ओवर तक 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और मयंक यादव ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा 7 गेंद में 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने भी अपना बल्ला चलाया और तेज रन बनाए। सूर्या 14 गेंदों में 29 रन बनाकर चलते बने, सैमसन ने भी 29 रनों की पारी खेली।
इसके बाद हार्दिक पांड्या नामक तूफान देखने को मिला। हार्दिक पांड्या इस मैच को जल्दी खत्म करने की फिराक में थे। उन्होंने मेहमान गेंदबाजों को अपने बल्ले का निशाना बनाया। उनके साथ नितीश रेड्डी भी क्रीज पर खड़े थे। पांड्या ने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नितीश रेड्डी ने नाबाद 16 रन बनाए। भारत ने 12वें ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढत हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications