Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत v ऑस्ट्रेलिया फाइनल

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम का एक बार फिर से सपना तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने ख़िताब अपने नाम कर लिया। सीनियर टीम ने नवम्बर 2023 में भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हराया था। अब जूनियर टीम ने भी भारत को हरा दिया। इससे पहले 2012 और 2018 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में भारत ने ख़िताब जीता था।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन शुरुआत खराब रही। ओपनर सैम कोंस्टास बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से हैरी डिक्शन और कप्तान ह्यू वेब्जेन ने अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच वेब्जेन को नमन तिवारी ने 48 पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। डिक्शन भी 42 पर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

ऑस्ट्रेलिया की टीम परेशानी में थी लेकिन हरजस सिंह ने सहारा प्रदान करते हुए बेहतरीन बैटिंग की और 55 रनों की पारी खेली। रयान हिक्स ने 20 रन बनाए। बाद में ओलिवर पीक क्रीज पर टिककर खड़े हो गए और रन बनाते चले गए। वह अंत तक टिके रहे।

पीक ने 43 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 253 के अच्छे स्कोर पर पहुंचा दिया। भारत के लिए राज लिम्बानी सबसे सफल गेंदबाज बनकर निकले। लिम्बानी के खाते में कुल 3 विकेट आए। उनके अलावा नमन तिवारी को भी 2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज अर्शीन कुलकर्णी 3 रन बनाकर चले गए। मुशीर खान अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन 22 के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए। मामला यहीं नहीं थमा। कप्तान उदय सहारण 8 और सचिन धस 9 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। कुछ ही देर में अरावली अवनीश और प्रियांशु मोलिया आउट हो गए और स्कोर 91/6 हो गया। काफी समय से जमे हुए आदर्श सिंह ने भी संयम खो दिया और 47 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मुरुगन अभिषेक और नमन तिवारी ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ते हुए नौवें विकेट के लिए 46 की भागीदारी की। मुरुगन अभिषेक 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम इंडिया 174 पर ऑल आउट हो गई और छठी बार ख़िताब जीतने का सपना टूट गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+