Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। एक समय शीर्ष क्रम जल्दी टूट गया था, लेकिन टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की शानदार पारियों ने कंगारू टीम को सम्मानजनक नहीं बल्कि मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत ने मैच अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
टॉस हारकर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रैविस हेड (6), कप्तान मिचेल मार्श (11) और विकेटकीपर जोश इंगलिस (1) जल्दी आउट हो गए। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शुरू में ही कंगारू टॉप ऑर्डर पर दबाव बना दिया।

कंगारू टीम की हालत जब 3 विकेट पर 23 रन थी, तब टिम डेविड ने आकर मैच की तस्वीर बदल दी। उन्होंने महज 38 गेंदों में 74 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने मैदान के चारों ओर जोरदार शॉट्स लगाए और भारत के हर गेंदबाज को निशाने पर लिया।
दूसरे छोर से मार्कस स्टोइनिस ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों पर 64 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। डेविड और स्टोइनिस के बीच हुई यह साझेदारी ऑस्ट्रेलियाई पारी की रीढ़ साबित हुई।
पारी के अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने तेज रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट ने सिर्फ 15 गेंदों में 26 रन जोड़ते हुए स्कोर को 180 के पार पहुंचा दिया। अंत में ज़ेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके और डेथ ओवरों में अच्छी वापसी की। वरुण चक्रवर्ती को 2 और शिवम दुबे को 1 सफलता मिली।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी बैटिंग की लेकिन वह लम्बा नहीं चले। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद शुभमन गिल भी 15 के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि 6 ओवरों का पावरप्ले समाप्त होने तक टीम इंडिया का स्कोर 64/2 था। इस बीच सूर्यकुमार यादव 24 और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर चलते बने।
इस दौरान तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने रन गति बनाए रखी लेकिन तिलक 29 के स्कोर पर चलते बने। बाद में सुंदर और जितेश शर्मा का बल्ला जमकर चला और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को पसीना आ गया।
भारत ने 9 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके आए। जितेश शर्मा ने 13 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। टीम इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली। अब दो मैच और बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications